PSEB Class 10th Results 2022: इस हफ्ते जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम, देंखे संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 09:32 AM IST

PSEB Class 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

PSEB Class 10th Results 2022: इस हफ्ते जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम, देंखे संभावित डेट

PSEB Class 10th Result 2022 Release Date and Time: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 10वीं (Punjab Board 10th Result 2022) के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले ही जारी कर चुका है, जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

अब उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम कल सोमवार 4 जुलाई, 2022 को जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही संभावनाएं हैं कि रिजल्ट 5 जुलाई को जारी हों। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड कर दिए हैं, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।

इस समय जारी होगा रिजल्ट

अगर पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के लिए भी कक्षा 12वीं जैसा ही पैटर्न फॉलो करता है तो रिजल्ट जारी होने के बाद या तो शाम तक रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो सकता है या फिर अगले दिन। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी दोपहर 3 बजे ही जारी किया जा सकता है।

How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वी व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक आयोजित की थी। केवल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए ही 4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था।

End of Article