MP TET Admit Card 2022, MP Shikshak Varg 3 Admit Card 2022: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) का आयोजन 5 मार्च, 2022 को होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) द्वारा किया जा रहा है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
MP TET 2021-22 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी यहां अपने विवरण दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, पिता का नाम, श्रेणी, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा की तारीख जैसी जानकारियां अंकित हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- MP TET का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको MP TET वर्ग 3 एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा, इसे क्लिक करें
- इब इसमें पंजीकरण के लिए, लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर तथा पासवर्ड लिखें
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी प्रति प्रिंट भी करा लें।
यहां गौर हो कि मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो अब 5 मार्च, 2022 को होने जा रही है। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की भर्ती के लिए MP TET न्यूनतम योग्यता है। परीक्षा 5 मार्च को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

