CUET UG Result 2022: आज cuet.samarth.ac.in पर जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 08:32 AM IST

CUET UG Result 2022 Date and Time: क्या आप भी सीयूईटी यूजी परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, बता दें, यह इंतजार आज ही खत्म होने वाला है, क्योंकि सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा, आप यहां बताए गए स्टेप्स से इस परिणाम को देख सकेंगे।

CUET UG Result 2022: आज cuet.samarth.ac.in पर जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

CUET UG Result 2022 Link: The National Testing Agency Central Universities Entrance Test Undergraduate रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए लिंक से भी परिणाम चेक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे यहां से रिजल्ट लिंक चेक कर सकते हैं - CUET Result 2022 cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। अंतिम अपडेट के अनुसार, CUET परिणाम केवल ऑनलाइन जारी किया जाना है।

रिजल्ट डेट और टाइम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। यूजीसी अध्यक्ष के अनुसार, हालांकि, सीयूईटी यूजी परिणाम आज, 15 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।

How to check CUET UG Result 2022

  • उम्मीदवार सबसे पहले cuet.samarth.ac.in पर जाएं
  • यहां Public Notice में देखें, Announcement of Result for Phase 6 Common University Entrance Examination CUET (UG) – 2022  नाम की लिंक दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक करें क्रेडिनशियल डाले और रिजल्ट देखें।

यह उम्मीद की जा सकती है कि एनटीए सीयूईटी परिणाम आज 12 -1 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सीयूईटी 2022 परिणाम के संबंध में एनटीए और यूजीसी कार्यालय से जानकारी यहां CUET LIVE COVERAGE पेज में भी प्रदान की गई है। 

इस साल एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी 2022 परीक्षा में पहली बार 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं। CUET परीक्षा के परिणाम को केंद्रीय विश्वविद्यालयों और देश के कई निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित 46 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए माना जाएगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों में उनके द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रवेश शुरू होंगे।

End of Article