एजुकेशन

AP TET 2024 Results: आ गया आधिकारिक अपडेट, जानें कब व कहां से देखें एपी टीईटी परीक्षा का परिणाम

AP TET 2024 Results Date: एपी टीईटी 2024 परिणाम तिथि की घोषणा की घोषणा जल्द होने वाली है, बता दें, एपी सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट aptet.apcfss.in पर एक आधिकारिक जानकारी दी है।

Image

एपी टीईटी 2024 परिणाम दिनांक और समय

AP TET 2024 Results Date and Time: खत्म हुआ इंतजार, एपी टीईटी 2024 परिणाम तिथि पर बड़ा अपडेट आ गया है। एपी सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट aptet.apcfss.in पर एक आधिकारिक जानकारी दी है, जिसे पढ़ कर पता चल सकता कि AP TET 2024 Results Manabadi

कब व कहां से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एपी टीईटी परिणाम (AP TET 2024 Results) राज्य आदर्श आचार संहिता लागू होने तक रोक दिए गए हैं। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aptet.apcfss.in से लॉगइन करके देख सकते हैं।

AP TET 2024 Results When - कब जारी होगा एपी टीईटी 2024 परिणाम

मूल कार्यक्रम के अनुसार, एपी टीईटी 2024 परिणाम 14 मार्च को जारी होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हो रही है। विभाग ने कहा है कि 'चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद टीईटी परिणाम घोषित किया जाएगा' और जैसे ही रिजल्ट जारी होगा AP TET 2024 Results Link Download को आप timesnowhindi.com/education से भी पा सकेंगे।

AP TET 2024 Results Date and Time पर अभी सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन आधिकारिक नोटिस में आगे कहा गया है कि "आयोग ने प्रस्तावों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है कि दोनों प्रस्तावों यानी एपीटीईटी के परिणाम की घोषणा और एपीटीआरटी परीक्षा के आयोजन को राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने तक स्थगित कर दिया जाएगा।"

एपी टीईटी 2024 परीक्षा तिथि - AP TET 2024 Exam

एपी टीईटी आंसर की और प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। परीक्षा 27 फरवरी से 9 मार्च तक सभी दिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

पेपर 1 (भाग ए और भाग बी) में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित, पर्यावरण अध्ययन शामिल थे जबकि पेपर 2ए में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन शामिल थे। इसी तरह पेपर 2बी में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II और विकलांगता विशेषज्ञता और शिक्षाशास्त्र की श्रेणी शामिल है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article