एजुकेशन

AP EAMCET Seat Allotment 2023: रिजल्ट का लिंक हुआ एक्टिव, यहां से चेक करें अपना स्कोर

AP EAMCET Seat Allotment 2023: तकनीकी शिक्षा विभाग और आंध्र प्रदेश राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद ने आज AP EAMCET/EAPCET Seat Allotment Result 2023 की घोषणा कर दी है, इन रिजल्ट को cets.apsche.ap.gov.in पर से देखा जा सकता है।

Image

एपी ईएएमसेट सीट आवंटन 2023 (Image - Canva)

AP EAMCET Seat Allotment 2023: तकनीकी शिक्षा विभाग और आंध्र प्रदेश राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद, APSCHE ने आज, 23 अगस्त, 2023 को AP EAMCET 2023 काउंसलिंग सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिजल्ट को cets.apsche.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, Option Entry 7 अगस्त, 2023 से 14 अगस्त, 2023 तक भरी जानी थी और विकल्प 16 अगस्त, 2023 को बदले जा सकते थे। केवल APEAPCET-2023 (M.P.C. Stream) के योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के तहत निजी विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए वेब काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

31 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

नोटिस के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए आंध्र प्रदेश राज्य में उम्मीदवार ध्यान दें कि सीट आवंटन आज कर दिया है, और जिन लोगों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 23 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कक्षाएं 31 अगस्त, 2023 से शुरू होंगी।

एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन ऐसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - cets.apsche.ap.gov.in या eapcet-sche.aptonline.in

होमपेज पर, AP EAMCET सीट आवंटन पर क्लिक करें एक नई पीडीएफ खुलेगी या एक लिंक प्रदान किया जाएगा अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें और अन्य विवरण सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा। सीट आवंटन डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article