Allahabad High Court Recruitment 2026: अगर आप भी कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन 2026 जारी किया गया है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती नोटिफिकेशन 2026 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी एनटीए द्वारा ही किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/allhcre पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए अब आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती योग्यता
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग ज्ञान होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को वर्ड प्रोसेसिंग, कंप्यूटर ऑपरेशन और डाटा एंट्री की नॉलेज होनी चाहिए।
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 पदों की संख्या
बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती कुल 195 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें 81 पद जनरल कैटेगरी के लिए, 19 पद ईडब्ल्यूएस, 52 पद ओबीसी, 40 पद एससी, 3 पद एसटी के लिए आरक्षित है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती के लिए एनटीए द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे। इसे पास करने वाले चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। और उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती आवेदन कैसे करें
- इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार exams.nta.nic.in/allhcre पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको सेक्रेटरी ग्रेड 1 का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और खुद को ईमेल और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें, जो उम्मीदवारों को आगे काम आएगा। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
