एजुकेशन

AISSEE Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application: सैनिक स्कूल में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (NTA AISSEE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाना होगा।

Image

सैनिक स्कूल एडमिशन 2025

Photo : Times Now Digital

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (NTA AISSEE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाना होगा।

ऑल इंडिया सैनिक स्‍कूल में सत्र 2025-26 में छठवीं और नौवीं क्‍लास में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 13 जनवरी तक आप इन कक्षाओं में एडमिशन के लिए aissee.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्‍लाई करने के बाद इसके लिए ऑल इंडिया लेवल पर परीक्षा होगी।

AISSEE Exam Application ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर ALL INDIA SAINIK SCHOOLS ENTRANCE EXAM AISSEE- 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

AISSEE Eligibility and Fees: योग्यता और फीस

सैनिक स्‍कूलों के नौवीं क्‍लास में एडमिशन के लिए अभ्‍यर्थी का 8वीं पास होना जरूरी है। सैनिक स्‍कूलों में एडमिशन के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है। छठवीं क्‍लास में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2025 तक बच्‍चे की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लड़कियों के लिए केवल छठी कक्षा में नामांकन लिए जाएंगे। नौवीं क्‍लास में उपलब्‍ध सीटों के आधार पर ही लड़कियों के एडमिशन होंगे। सामान्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 800 रुपये होगा। वहीं एसटी, एससी वर्ग के उम्‍मीदवारों को 650 रुपये देने होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article