एजुकेशन

AISSEE Admit Card OUT: सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

AISSEE Admit Card Download : सैनिक स्कूल के एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के बाद पात्रता की अंतिम जांच होगी। इंटेलिजेंस में 50 अंक के कुल 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंकों का होगा। जनरल नॉलेज में 50 अंकों के 25 सवाल होंगे।

Image

AISSEE Admit Card download Link

AISSEE Admit Card Download: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। देशभर में 18 जनवरी को परीक्षा 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगी। परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के बाद पात्रता की अंतिम जांच होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या फिर जानकारी में कोई गलती होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर्स 011-40759000 या फिर 011-69227700 पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

कितने मिनट का होगा पेपर? AISSEE Exam Pattern

बताते चलें कि सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का समय कुल 150 मिनट का होगा, जिसमें कुल 125 सवाल होंगे। पेपर 300 अंकों का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के कुल 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंकों का होगा। गणित में 150 अंकों के 50 प्रश्न होंगे। हर सवाल 3 अंकों का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के कुल 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंकों का होगा। जनरल नॉलेज में 50 अंकों के 25 सवाल होंगे।

सैनिक स्कूल कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का समय कुल 180 मिनट का होगा। इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में मैथ्स के 50 प्रतिशत सवाल होंगे। दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो छात्रों को हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी मार्क्स और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं। SC/ST छात्रों के लिए ये शर्त नहीं हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article