एजुकेशन

AIR Force Agniveer City Intimation 2023: जारी हुई अग्निवीर वायु के सिटी इंटीमेशन जारी, यह रहा डायरेक्ट लिंक

AIR Force Agniveer City Intimation 2023 Released: अग्निवीर वायु के सिटी इंटीमेशन जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in के अलावा यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

अग्निवीर वायु के सिटी इंटीमेशन जारी

AIR Force Agniveer City Intimation 2023 जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु के सिटी इंटीमेशन स्लिप को agnipathvayu.cdac.in के अलावा यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां से परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख व संबंधित अन्य खबरें चेक करें।

कब से है परीक्षा

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु 1/2024 परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी दोनों साथ में जारी किया है। वायु सेना अग्निवीर परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है। परीक्षा तिथि और शहर की सूचना कल 3 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। उम्मीदवार इन स्टेप्स के जरिये इस नए अपडेट को चेक करें।

IAF अग्निवीर वायु परीक्षा तिथि व परीक्षा शहर की सूची कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले agnipathvayu.cdac.in/AV पर जाएं।
  • पेज पर दाएं तरफ Announcement पर क्लिक करें।
  • अब आप इस लिंक पर क्लिक करें - Exam Date and name of Exam City for Agniveervayu Intake 01/2024 is available in your login [Click here]. Admit Card will be available for downloading through Candidate login only 24 to 48 hrs prior to date of exam.
  • क्लिक करते ही आप नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिए जाएंगे।
  • यहां क्रेडिंशियल डालें और परीक्षा तिथि व परीक्षा शहर की सूची चेक करें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

वायु सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 24-48 घंटे पहले उम्मीदवार के लॉगिन डैशबोर्ड से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसका प्रिंट केवल रंगीन प्राप्त करें।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती के बारे में

ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और इसमें कक्षा 12वीं के सीबीएसई पाठ्यक्रम से अंग्रेजी, भौतिकी और गणित के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञान विषयों के अतिरिक्त अन्य विषय की ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 45 मिनट होगी और इसमें 12वीं के सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से सवाल होंगे।

विज्ञान विषय और विज्ञान के अलावा अन्य विषय के लिए ऑनलाइन टेस्ट की कुल अवधि 85 मिनट होगी और इसमें 12वीं के सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी, भौतिकी और गणित और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से सवाल होंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article