एजुकेशन

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024: जारी हुआ एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024 Link at aiimsexams.ac.in: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024 Link at aiimsexams.ac.in: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने बीएससी नर्सिंग एग्जाम का एडमिट कार्ड (AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024) आज यानी 6 जून को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एम्स बीएससी नर्सिंग एग्जाम 2024 के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

एम्स बीएससी नर्सिंग एग्जाम का आयोजन 8 जून और 9 जून 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AIIMS BSc Nursing Admit Card 2024

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • फिर बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाsयोलॉजी और सामान्य ज्ञान से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article