एजुकेशन

AIBE 2023: एआईबीई एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 30, 2023, 08:57 AM IST

AIBE 2023 Admit Card: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई अखिल भारतीय बार परीक्षा, एआईबीई 2023 एडमिट कार्ड को allindiabarexamination.com से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवार यहां से AIBE Admit Card डाउनलोड करने का तरीका व लिंक देख सकते हैं।

Image

एआईबीई 2023 एडमिट कार्ड

Bar Council of India, BCI All India Bar Examination, AIBE 2023 Admit Card का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एआईबीई 2023 एडमिट कार्ड को आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका व लिंक देख सकते हैं।

allindiabarexamination.com पर आएगा AIBE Admit Card 2023

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, AIBE 2023 Admit Card आज 30 जनवरी, 2023 को allindiabarexamination.com पर जारी करेगा। एआईबीई 17वीं परीक्षा के हॉल टिकट जारी होते ही यहां लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

एआईबीई 2023 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर जाएं

होमपेज पर, News and Updates नाम के कॉलम में संबंधित लिंक दिया जा सकता है।

अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल्स दर्ज करें

आपका एआईबीई प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा

फरवरी में इस दिन होगी परीक्षा

Bar Council of India, BCI 5 फरवरी, 2023 को अखिल भारतीय बार परीक्षा आयोजित करेगा। इस दौरान प्रवेश पत्र का होना अनिवार्य है, एडमिट कार्ड न होने की या उसकी फोटो कॉपी लाने से परीक्षा में एंट्री होने में बाधा आ सकती है।

यदि आप AIBE 17 admit cards को allindiabarexamination.com पर अपलोड कर दिया जाता है, तो आप आज से 3 फरवरी 2023 तक प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन कोशिश करें जल्द से जल्द एआईबीई एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article