एजुकेशन

AIBE 18th Result 2023 Date: बीसीआई एआईबीई 18वीं रिजल्ट का इतंजार, जानें कितना होगा पासिंग मार्क्स

AIBE 18th Result Date 2023, AIBE 18th Result 2023 Release Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 18वीं रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एआईबीई 18वीं पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE 18th Result 2023 Date

AIBE 18th Result Date 2023, AIBE 18th Result 2023 Release Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। एआईबीई 18वीं रिजल्ट 2023 डेट (AIBE 18th Result 2023 Date) का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

AIBE 18th Result 2023 Date: एआईबीई 18वीं रिजल्ट का इंतजार

एआईबीई 18वीं परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से एआईबीई 18वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

BCI AIBE 18th Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एआईबीई 18वीं पासिंग मार्क्स की बात करें तो परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

How to download AIBE 18th Result 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एआईबीई 18वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BCI AIBE 18th Result 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। एआईबीई परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) से सम्मानित किया जाता है, जिससे वह भारत के विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस के योग्य हो जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article