एजुकेशन

School Closed News: ठंड का कहर! आगरा में कल नर्सरी से कक्षा 8वीं तक बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन का आदेश

UP School Closed News, Agra School Closed: आगरा में कड़ाके की ठंड और बढ़ती गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल यानी 19 दिसंबर 2025, शुृक्रवार को कक्षा 8वीं तक स्कूल बंद करने आदेश दिया है। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Image

School Closed News: आगरा में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed News, Agra School Closed: आगरा में कड़ाके की ठंड और बढ़ती गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला (Agra School Closed Tomorrow) लिया है। ठंड के चलते कल यानी 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को आगरा में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। सुबह शाम बढ़ती ठिठुरन और शीतलहर से बच्चों की सेहत पर असर की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में करीब 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आगे मौसम की स्थिति के अनुसार स्कूलों को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।

UP School Closed News: नर्सरी से 8वीं तक बंद रहेंगे स्कूल

ध्यान रहे आगरा जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।

Kanpur School Closed: कानपुर जिले के स्कूलों मे भी छुट्टी

बता दें इसी कड़ी में कानपुर जिले के स्कूलों में भी 19 और 20 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यहां जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ाके की ठंड के चलते व स्कूली बच्चों की सिफारिश के बाद अगले दो दिन तक जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

Bareilly School Close: बरेली के स्कूलों में भी छुट्टी

बरेली के स्कूलों में भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 20 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यहां भी सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article