एजुकेशन

IAF Agniveer/ Agnipath Scheme 2023: सेना में नौकरी का शानदार अवसर, अग्निवीर योजना के तहत 12वी पास की होगी भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 01:36 PM IST

IAF Agniveer/Agnipath Scheme 2023: वायु सेना में नौकरी का सपना संजोए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, अग्निवीर योजना के तहत भर्तियां शुरू हो गई हैं, यदि आप भी 12वीं पास हैं सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा का मौका भी पा सकते हैं।

Image

अग्निवीर योजना 2023 के तहत 12वी पास की होगी भर्ती (image - canva)

IAF Agniveer/Agnipath Scheme 2023: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती शुरू कर दी है, इसी के साथ उन युवाओं के लिए नौकरी के अवसर खुल गए जो सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा भी करना चाहते हैं। वायु सेना में करियर बनाने के लिए अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2023 के लिए कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए केवल 12वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अभी आवेदन लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (IAF Agniveer/Agnipath Scheme) नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर बनने के लिए 27 जुलाई, 2023 से आवेदन किया जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाने की जरूरत होगी।

अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2023 के लिए उम्र

इस् भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। (IAF Agniveer/Agnipath Scheme) ऑनलाइन अप्लाई लिंक एक्टिव होने में अभी 14 दिन का समय है तब तक आप दस्तावेज तैयार कर लें। इनपदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 23 साल होनी चाहिए।

की हाइटलाइट

  • अभ्यर्थी की हाइट 152.5 सेंटीमीटर से होनी चाहिए
  • सीने का फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिण्वा
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 है।
  • परीक्षा की तारीख 13 अक्टूबर 2023 है।
  • पदों की संख्या 3500 के करीब है।

नोट कर लें, इस परीक्षा (IAF Agniveer/Agnipath Scheme 2023) के माध्यम से जो भर्ती होगी वो केवल चार साल के लिए होगी। 4 साल के बाद 75 फीसदी युवाओं को घर भेज दिया जाएगा और सिर्फ 25 फीसदी युवाओं को ही स्थाई तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article