AFCAT 2023, AFCAT 1 Result 2023: IAF AFCAT रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
IAF AFCAT 1 Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
इस साल एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किया गया था। आज इस परीक्षा के नतीजे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
How to check AFCAT 1 Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर AFCAT 1/2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएफ AFCAT1 परीक्षा के लिए 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग शाखाओं में ग्राउंड ड्यूटी और राजपत्रित अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए साल में दो बार किया जाता है। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
