Aaj ka Itihas 4 March History (आज का इतिहास): इतिहास अपने अंदर दुनियाभर में घटित सभी अहम घटनाओं को समेटे हुए है। 4 मार्च का इतिहास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। 1801 में आज ही के दिन थॉमस जेफरसन वाशिंगटन, डीसी में शपथ लेने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। वहीं, 4 मार्च 1861 को अब्राहम लिंकन को 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। ये तारीख भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि 1961 में आज ही के दिन भारतीयन नौसेना को पहला विमानवाहक पोत INS विक्रांत मिला था।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने हरक्यूलिस नाम का एक विमानवाहक पोत तैयार किया। 12 साल बाद यानी 1957 में इसे भारत को बेच दिया गया। 4 मार्च 1961 को ये पोत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ, जिसे आज INS विक्रांत के नाम से जाना जाता है। इसे भारत के बाहुबली के तौर पर जाना जाता है। 1965 और 1971 के युद्ध में विक्रांत पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुआ था।
Aaj ka Itihas: 4 March Historical Events
1788: कलकत्ता गजट का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। वर्तमान में इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।
1801: थॉमस जेफरसन वाशिंगटन डी.सी. में शपथ लेने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे।
1861: अब्राहम लिंकन को 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया।
1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना हुई।
1921: प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ था।
1928: प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का निधन हुआ था।
1933: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला।
1939: महान क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का निधन हुआ था।
1951: नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था।
1961: भारत का पहला विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत नौ-सेना में शामिल हुआ था।
1975: मूक सिनेमा के महान कलाकार चार्ली चैपलिन को 85 वर्ष की आयु में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1980: जिम्बाब्वे के राष्ट्रवादी नेता रॉबर्ट मुगाबे देश के प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री बने थे।
2009: राजस्थान के पोखरण में ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण हुआ था।
2016: पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पी. ए. संगमा का निधन हुआ था।
2022: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन हुआ था।
2024: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
