Aaj ka Itihas 3 April History (आज का इतिहास): मोबाइल और कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। खास बात ये है कि इन दोनों ही महान अविष्कारों का तीन अप्रैल के दिन से खास ताल्लुक रहा है। 1973 में आज ही के दिन मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया था। वहीं, 1981 में आज ही के दिन एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो 3 अप्रैल की तारीख अपने आप में कई बड़ी घटनाएं समेटे हुए है। तो चलिए आज हम आपको 3 अप्रैल की तमाम मुख्य घटनाओं से रूबरू कराते हैं।
Aaj ka Itihas 3 April History (आज का इतिहास)
1680: मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ में मृत्यु हुई।
1903: समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1914: भारत के पहले फील्ड मार्शल एस एच एफ जे माणेकशॉ का जन्म हुआ।
1922: जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
1929: मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
1933: माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
1942: जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949: अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1973: मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया।
1981: एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।
1984: भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया।
1999: भारत ने अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई अंतरिक्ष में भेजा।
2010: एपल ने अपना पहला आईपैड मार्केट में लॉन्च किया।
