AAI ATC Admit Card 2023, AAI Junior Executive ATC Admit Card 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) एग्जाम (AAI ATC Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
AAI Junior Executive ATC Exam 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियो को फिर एप्लीकेशन वेरिफिकेशन, वॉइस टेस्ट, साइकोएक्टिव टेस्ट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा।
AAI Junior Executive Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
जूनियर एग्जीक्यूटिव एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download AAI ATC Admit Card 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AAI ATC Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) के कुल 496 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 199 पद, ओबीसी के 140 पद, ईडब्ल्यूएस के 49 पद, एससी के 75 पद और एसटी के 33 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
