एजुकेशन

भारतीय सेना के पहले सेनाध्यक्ष कौन थे? जिन्होंने भारत-पाक युद्ध में किया भारत का शानदार नेतृत्व

28 january History of the Day: 28 जनवरी 1900 को फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा का जन्म हुआ था। वह भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) थे। उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

28 january ka itihas

28 जनवरी का इतिहास

28 January History of the Day (28 जनवरी का इतिहास): 28 जनवरी 1900 को फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा (K. M. Cariappa) का जन्म हुआ था। वह भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) थे। उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। (28 january ka itihas) 1949 में उन्हें भारतीय सेना का सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह आजाद भारत के फील्ड मार्शल बनने वाले पहले सैन्य अधिकारी थे। 15 फरवरी 1993 को उनका निधन हुआ। देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

28 January History in Hindi

अठाइस जनवरी की तारीख दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। (28 january History in Hindi) 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था।

28 January History of the Day

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम) की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। (28 january History of the Day) तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

28 January History in India

28 जनवरी 2022 को इराक में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दागे गए रॉकेट इराकी एयरवेज के प्रतीक्षा क्षेत्र में खड़े विमानों पर गिरे।

28 January Historical Events

1813 : ब्रिटेन की मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन के रोमांटिक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत।

1865 : लाला लाजपत राय का जन्म।

1898 : सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।

1900 : फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा का जन्म।

1933 : चौधरी रहमत अली खां ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया।

1961 : घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलुरु में आधारशिला रखी गई।

1980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पद्मिनी’ का जलावतरण।

1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।

1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 : अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत।

2002 : पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन ने अमेरिका के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।

2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 42 लोगों की मौत।

2005 : पुर्तग़ाल सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 : यूरोप परिषद की मंत्रिपरिषद की समिति ने 28 जनवरी को डेटा संरक्षण दिवस के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।

2010 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दी गई।

2019 : पेरू में होटल की दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत। इसी दिन बुर्किना फासो में ‘‘आतंकवादी हमले’’ में 10 लोगों की जान गई।

2020 : पाकिस्तान के लाहौर में इत्र की एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत।

2023 : रिंकी हिजिकाता और जेसन कुबलर की ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में ह्यूगो निस और जेन जेलिंस्की को 6-4, 7-6 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता। हिजिकाता और कुबलर दोनों का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था। इसी दिन आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल फाइनल में विम्बलडन चैम्पियन एलेना रायबकिना को शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

2024 : पूर्वी अफगानिस्तान में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत।

2025 : लाल सागर में हांगकांग के ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे बाद चालक दल के सदस्यों ने जहाज छोड़ दिया। जहाज में जब आग लगी तब वह यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेइदा के तट से करीब 225 किलोमीटर (140 मील) दूर था।

भाषा इनपुट के साथ

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article