24 March Historical Events (आज का इतिहास 24 मार्च): देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं। लेकिन सबसे जरूरी है देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होना, जिसकी वजह से देश भर में डर का माहौल छा गया, (24th March History) इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी।
तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डॉ. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस का पता लगा लिया है, जो इंसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है।(Aaj ka Itihas 24 March) यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था, जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।
March 24 History Events in Hindi
देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1307 : देवगिरी (दौलताबाद) के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।
1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।
1882 : डा. रॉबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।
1603 : एलिजाबेथ प्रथम का निधन।
1946 : लार्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा। 1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।
1977 : मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।
1989 : ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।
2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।
2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।
2024 : नाइजीरिया में अपहृत करीब 300 स्कूली बच्चों में से 137 को मुक्त कराया गया।
(भाषा इनपुट के साथ)
