Gandhi Jayanti Quiz in Hindi: गांधी जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' भी कहते हैं। वे अहिंसक सविनय अवज्ञा और विभिन्न शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों और अभियानों के अग्रदूत थे। गांधी जयंती उनके आदर्शों और इतिहास की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाती है। आइये ऐसे अवसर पर एक शानदार क्विज ट्राई करते हैं। गांधी जयंती कब मनाई जाती है? महात्मा गांधी का जन्म कब और कहां हुआ? या महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या था? इन सवालों से तो आप अच्छे से परिचित होंगे लेकिन यहां दिए टॉप 10 सवालों के जवाब दीजिए और जानिये आप गांधी जयंती के बारे में कितने अच्छे से अवगत हैं।
प्रश्न 1. रवींद्रनाथ टैगोर ने गांधी को कौन सी उपाधि दी थी?
a) राष्ट्रपिता
b) महात्मा
c) बापू
d) देश रत्न
प्रश्न 2. गांधीजी ने लॉ की पढ़ाई कहां से की?
a) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
b) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
c) लंदन विश्वविद्यालय
d) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
प्रश्न 3. गांधीजी ने 1930 में ब्रिटिश नमक कर के विरुद्ध कौन सा आंदोलन शुरू किया था?
a) भारत छोड़ो आंदोलन
b) सविनय अवज्ञा आंदोलन
c) दांडी मार्च
d) असहयोग आंदोलन
प्रश्न 4. महात्मा गांधी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व किस समूह के लोगों के समर्थन में किया था?
a) मिल मजदूर
b) नील किसान
c) चाय बागान मजदूर
d) कपास व्यापारी
प्रश्न 5. गांधीजी स्वतंत्रता संग्राम में किस हथियार को सबसे शक्तिशाली मानते थे?
a) हिंसा
b) अहिंसा
c) युद्ध
d) हथियार
प्रश्न 6. गांधीजी की हत्या किस वर्ष हुई थी?
a) 1948
b) 1945
c) 1950
d) 1947
प्रश्न 7. महात्मा गांधी की हत्या किसने की?
a) भगत सिंह
b) नाथूराम गोडसे
c) सुभाष चंद्र बोस
d) वीर सावरकर
प्रश्न 8. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने से पहले गांधीजी का पेशा क्या था?
a) डॉक्टर
b) इंजीनियर
c) वकील
d) शिक्षक
प्रश्न 9. गांधीजी ने सत्याग्रह का प्रयोग सर्वप्रथम किस देश में किया था?
a) भारत (देश का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन )
b) दक्षिण अफ्रीका
c) इंग्लैंड
d) श्रीलंका
प्रश्न 10. गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में कौन सा समाचार पत्र शुरू किया था?
क) युवा भारत
b) नवजीवन
ग) इंडियन ओपिनियन
घ) हरिजन
जवाब
1. बी) महात्मा। 2. सी) लंदन विश्वविद्यालय, 3. सी) दांडी मार्च, 4. बी) नील किसान, 5. बी) अहिंसा), 6. ए) 1948, 7. बी) नाथूराम गोडसे, 8. सी) वकील, 9. बी) दक्षिण अफ्रीका, 10. सी) इंडियन ओपिनियन
