एजुकेशन

History: पानीपत की तीसरी लड़ाई का गवाह बनी 14 जनवरी, पढ़ें आज का इतिहास

14 January History in Hindi: भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख का एक खास महत्व है। 1761 में 14 जनवरी के दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इस युद्ध को 18वीं सदी के सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है, जिसमें मराठों को हार का सामना करना पड़ा।

Image

पानीपत की तीसरी लड़ाई

14 January History of the Day: भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख का एक खास महत्व है। 1761 में 14 जनवरी के दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इस युद्ध को 18वीं सदी के सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है, जिसमें मराठों को हार का सामना करना पड़ा। इस लड़ाई में एक ही दिन में हजारों लोगों की मौत हुई और मराठों के बढ़ते साम्राज्य विस्तार पर न सिर्फ रोक लग गई, बल्कि औरंगजेब की मौत के बाद कमजोर हुए मुगलिया शासन के स्थान पर देश में भगवा परचम लहराने की संभावनाएं भी धूल में मिल गईं।

14 January ka itihas

14 जनवरी 2023 को हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रे कॉर्डिरो के नाम दुनिया में सबसे लंबे समय तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने का अनूठा कीर्तिमान है। रे कॉर्डिरो ने अपने करियर में ब्रिटेन के प्रसिद्ध बैंड 'बीटल्स' समेत संगीत की दुनिया के कई दिग्गजों का साक्षात्कार भी किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले करीब 51 वर्षों तक 'आरटीएचके रेडियो-3' रेडियो स्टेशन पर "ऑल द वे विद रे" नामक शो के प्रस्तोता के रूप में काम किया।

14 January Historical Events

देश दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख्र पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: -

1514 : पोप लियो दशम ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया ।

1551 : अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म ।

1760 : फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी को अंग्रेजो के हवाले कर दिया ।

1761 : मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई।

1809 : इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के खिलाफ गठबंधन किया।

1926 : प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म ।

1969 : मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया।

1937 : छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन ।

1974 : विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।

1975 : सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।

1982 : इंदिरा गांधी ने नये 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम का ब्योरा पेश किया।

2001 : अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये।

2007 : नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

2019 : ईरानी मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत।

2020 : पाकिस्तान में भारी बर्फबारी, बारिश से करीब 75 लोगों की मौत।

2023 : हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की उम्र में निधन।

2024 : डेनमार्क में रानी मार्गरेट द्वितीय के राजगद्दी छोड़ने के बाद फ्रेडरिक दशम नए राजा घोषित। इसी दिन मशहूर शायर मुनव्वर राना का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन। राना की नज्म ‘‘मां’’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है।

2025 : मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम में 3.50 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, 13 अखाड़ों के साधु संतों ने बारी-बारी अमृत स्नान किया। भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article