एजुकेशन

History of the Day: महात्मा गांधी ने किस शहर में हिंदू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिये शुरू किया था आमरण अनशन

History of the Day for School Assembly: महात्मा गांधी का 13 जनवरी की तारीख से गहरा नाता है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता (अब कोलकाता) में आमरण अनशन शुरू किया था। अगर 13 जनवरी का इतिहास जानना चाहते हैं तो यहां कई ऐसे प्वॉइंट्स दिए गए हैं, जो ​आपकी जानकारी को बढ़ाएंगे

Image

13 जनवरी का इतिहास

History of the Day in Hindi for School Assembly: महात्मा गांधी का 13 जनवरी की तारीख से गहरा नाता है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता (अब कोलकाता) में आमरण अनशन शुरू किया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें हिन्दू और सिख बड़ी तादाद में थे। पाकिस्तान से आये बहुत से शरणार्थी भी इसमें शामिल हुए थे। (13 January ka itihas) इसके बाद 18 जनवरी 1948 को दिन में साढ़े 11 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि गांधीजी से मिले और शांति के लिए गांधीजी की शर्तें स्वीकार कीं, जिसके बाद गांधीजी उपवास तोड़ने के लिए राजी हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं :-

13 January ko kya hua tha

1709 : मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।

1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।

1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1889 : असमी युवकों ने साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।

1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।

1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिन्दू और मुसलमानों के बीच भीषण सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1972 : घाना के प्रधानमंत्री को विद्रोह के बाद पद से हटाया गया। सेना के कमांडर ने देश की कमान संभाली।

1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में ‘नो फ़्लाई ज़ोन’ लागू करने के लिए हवाई हमले किए।

2001 : मध्य अमेरिकी शहर सान साल्वाडोर में भूकंप ने तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका।

2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया।

2010 : अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा गया।

2012 : इटली के समुद्र तट पर यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूबा। जहाज में सवार 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी।

2019 : चीन में खदान दुर्घटना में 21 खनिकों की मौत।

2020 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी से 14 लोगों की मौत।

2021 : ब्रिटेन में कोविड-19 के 1564 मरीजों की एक दिन में मौत।

2022 : पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत, 45 से अधिक घायल।

2024 : नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से दो भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत, 23 घायल।

2025 : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवादियों ने 40 किसानों की हत्या की।

(भाषा इनुपट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article