एजुकेशन

12वीं के बाद करना चाहते हैं लाखों की कमाई तो जरूर दें ये एंट्रेंस एग्जाम, तुरंत पक्की होगी नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 07:57 AM IST

12वीं पास छात्रों के लिए ये खबर काम की है। यदि आप भी अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे एंट्रेंस एग्जाम के बारे में बताएंगे, जिसे क्वालीफाई कर आप ना केवल कम पैसे में अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं बल्कि डिग्री हाथ में आने के बाद आपको लाखों का पैकेज भी मिलेगा।

Image

Entrance Exam After 12th: 12वीं के इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए कर सकते हैं करियर सेट

Entrance Exam After 12th science, Commerce And Arts: 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी और इसके नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को अब करियर की चिंता होना लाजमी है। ये दौर हर युवा के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यहीं से आपकी दिशा निर्धारित (Entrance Exam After 12th ) होती है। अक्सर देखा जाता है साइंस स्ट्रीम के छात्र इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लग (Entrance Exam After 12th Commerce) जाते हैं। वहीं अकाउंट्स और आर्ट्स के छात्र अपने करियर को लेकर चिंतित (Entrance Exam After 12th Arts) रहते हैं। अधिकतर छात्र किसी प्राइवेट कॉलेज से बीसीए या बीबीए में एडमिशन ले लेते हैं, वहीं आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण कुछ लोग किसी सरकारी कॉलेज से बीकॉम में एडमिशन के लिए भागदौड़ करते हैं। जिसे पूरा करते करते समय निकल जाता है और अंत में डिग्री के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगता।

ऐसे यहां हम आपके लिए कुछ एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट लेकर आए हैं, इसे क्वालीफाई करते ही ना केवल आप देश के टॉप कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे बल्कि कोर्स पूरा होते ही आप लाखों का पैकेज उठा सकते हैं। ऐसे में अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि, आखिर ये कौन से एंट्रेंस एग्जाम हैं। यहां आप स्ट्रीम वाइज एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Entrance Exam After 12th Commerce: सीए सीपीटी

यदि आप चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद से ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए आपको सबसे पहले सीए सीपीटी फाउंडेशन की परीक्षा क्वालीफाई करना होगा। यह एक तरह का एंट्रेंस होता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करते ही आप इंटरमीडिएट के लिए पात्र हो जाएंगे। इसके बाद सीए फाईनल ईयर की तैयारी शुरू कर दें। इस प्रकार आप सीए बन अपना और परिवार का सपना पूरा कर सकते हैं।

Entrance Exam After 12th: सीयूईटी यूजी

यदि आप 12वीं के बाद, डीयू के किसी सरकारी कॉलेज से बीकॉम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सीयूईटी की परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के साथ रैंक के आधार पर आप दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। साथ ही इसके साथ आप अकाउंटेंसी में डिप्लोमा कर सकते हैं। इससे कॉलेज के निकलने के साथ आप किसी भी प्राइवेट कंपनी से लाखों का पैकेज उठा सकते हैं।

Entrance Exam After 12th Commerce: कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट (CPCT)

इसके अलावा यदि आ राज्य व केंद्र सरकार में कंप्यूटर ऑपरेटर या ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी पाना चाहते हैं, तो सीपीसीटी यानी कंप्यूटर प्रोफिसिएंटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं। क्योंकि आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है।

Entrance Exam After 12th Arts: बीए एलएलबी के लिए एंट्रेंस एग्जाम

यदि आप कॉमर्स या आर्ट्स के छात्र हैं और कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा लॉ स्कल एडमिशन टेस्ट ऑर इंडिया (LSAT) और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया समेत (Jamia Millia Islamia) समेत तमाम बीए एलएलबी के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं। एंट्रेंस टेस्ट को क्वालीफाई करने के साथ आप डायरेक्ट बीए एलएलबी में दाखिला ले सकते हैं। यह कुल 5 साल का कोर्स होता है।

Entrance Exam After 12th: बीएचयू यूईटी

वहीं यदि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश परीक्षा (BHU UET) की तैयारी कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थी अलग अलग विषयों से अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए दाखिला ले सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article