एजुकेशन

Twin city के नाम से जाने जाते हैं भारत की यह 10 सिटी, जानें क्यों मिली जुड़वां शहर की पहचान

Twin Cities of India: भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें 7000 से अधिक शहर बसते हैं। लेकिन देश में ऐसे 10 शहरों के जोड़े हैं, जो अपनी संस्कृति, सभ्यता के साथ कई वजहों के कारण जुड़े हुए हैं। आइए आपको भारत की 10 ट्विन सिटी के बारे में बताएं।

Image

Twin city के नाम से जाने जाते हैं भारत की यह 10 सिटी

Twin Cities of India: भारत मात्र एक देश नहीं है, बल्कि विविधताओं और संवेदनाओं से बुना हुआ एक जीवंत अहसास है। जो केवल अपने भौगोलिक भू-भाग के लिए बल्कि 'अनेकता में एकता' की अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। जहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, खान-पान, पहनावा और परंपराएं बदल जाती हैं। अपने अनोखेपन के लिए प्रसिद्ध इस देश में 7000 से अधिक शहर बसे हुए हैं जिनकी अपनी एक अनूठी पहचान और कहानी है। इन्हीं शहरों के बीच एक बहुत ही रोचक कॉन्सेप्ट है, जिसे हम 'जुड़वां शहर' यानी 'ट्विन सिटी' (Twin Cities of India) के नाम से जानते हैं। भारत में ऐसे लगभग 10 शहरों के जोड़े हैं, जिसमें से कुछ शहर संस्कृति और सभ्याता के कारण जुड़ा हुए हैं तो वहीं किसी शहर में पुराने और नए का मिश्रण देखने को मिलता है। तो आइए आज आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताएं, जिन्हें ट्विन सिटी के नाम से जाना जाता है।

हैदराबाद-सिकंदराबाद

भारत की ट्विन सिटी में सबसे पहला नाम हैदराबाद और सिकंदराबाद का आता है। इन दोनों शहरों को जुड़वां शहर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनकी सभ्यता और संस्कृति एक जैसी है।

पुणे-पिंपरी चिंचवड

पुणे-पिंपरी चिंचवड़ को भी ट्विन सिटी के रूप में जाना है। दोनों शहरों के बीच मात्र 15 किलोमीटर की दूरी है। यह दोनों शहर एक मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के हिस्से हैं।

कोलकाता-हावड़ा

पश्चिम बंगाल में स्थित कोलकाता और हावड़ा भी देश के जुड़वां शहरों की लिस्ट में शामिल है। यह चार नदियों के पुल से जोड़ते हैं। हुगली नदी के किनारे पर स्थित होने और हावड़ा ब्रिज से जुड़े होने के कारण यह जुड़वां शहर के रूप में प्रसिद्ध है।

कोच्चि-एर्नाकुलम

कोच्चि और एर्नाकुलम भी देश के जुड़वां शहरों की लिस्ट में शामिल हैं। यह दोनों शहर आपस में जुड़े हुए हैं, जबकि दोनों का महत्व अलग-अलग है। कोच्चि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, जबकि एर्नाकुलम आधुनिक केंद्र है।

गांधीनगर-अहमदाबाद

गांधीनगर और अहमदाबाद दोनों की गुजरात के प्रमुख शहरों में से एक है। इन्हें ट्विन सिटी के रूप में जाना जाता है, क्योंकि दोनों के बीच की 26 किलोमीटर की दूरी है।

कटक-भुवनेश्वर

कटक और भुवनेश्वर दोनों ट्विन सिटी है। कटक ओडिशा की प्राचीन राजधानी है, जबकि भुवनेश्वर शहर की वर्तमान राजधानी है। यह एक बड़ा कारण है कि दोनों को ट्विन सिटी के रूप में जाना जाता है।

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ में स्थित दुर्ग और भिलाई के बीच महज 10 किलोमीटर की दूरी है। यही कारण है कि इन दोनों को जुड़वां शहर यानी ट्विन सिटी के रूप में जाना जाता है।

हुबली-धारवाड़

कर्नाटक में स्थित हुबली और धारवाड़ राज्य के प्रमुख शहर हैं। इन दोनों को ट्विन सिटी कहा जाता है, क्योंकि दोनों के बीच की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है।

रांची और हटिया

रांची और हटिया झारखंड के प्रमुख शहरों में से एक है। इन दोनों को ट्विन सिटी की लिस्ट में शामिल किया गया है, क्योंकि यह एक दूसरे के बगल में स्थित है और दोनों का एक दूसरे बहुत अच्छा जुड़ावां है।

तिरुनेलवेली-पलायमकोट्टई

बता दे कि थामिराबरानी नदी के दोनों किनारों पर बसे तिरुनेलवेली और पलायमकोट्टई भी जुड़वां शहर हैं। यह दोनों शहर तिरुनेलवेली नगर निगम के तरह प्रशासित है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article