पूर्वोत्तर भारत, जिसे अंग्रेजी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया भी कहा जाता है, 8 राज्य से मिलकर बना है। बता दें कि इसमें एक भी केंद्र शासित प्रदेश शामिल नहीं है।
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल है।
पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार असम राज्य में स्थित गुवाहाटी शहर को कहा जाता है। रेल/हवाई कनेक्टिविटी के कारण यह शहर पूर्वोत्तर के सात राज्यों (सेवन सिस्टर्स) में प्रवेश का मुख्य केंद्र माना जाता है?
बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य के असम की स्थापना 1947, नागालैंड की स्थापना 1963, मेघालय की स्थापना 1972 को हुई थी।
मणिपुर की स्थापना 1972, त्रिपुरा की 1972, सिक्किम की स्थापना 1975 हुई थी।
वहीं मिजोरम की स्थापना 1987 और अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 1987 में हुई थी।
उगते हुए सूरज की भूमि के तौर पर पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश राज्य को जाना जाता है। क्योंकि भारत में सबसे पहले सूरज की किरण इसी राज्य के डोंग गांव में पड़ती है।