Delhi Jahangirpuri Violence: शोभायात्रा पर हमले की थी पहले से प्लानिंग, सामने आए वीडियो से हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 03:47 PM IST

Delhi Violence Video: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिससे लगता है कि शोभायात्रा में हिंसा करने की प्लानिंग पहले से थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। अब हिंसा से एक दिन पहले यानी 15 अप्रैल की रात का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से बड़ा खुलासा हुआ है। इस वीडियो में लड़के लाठी-डंडे के साथ दिख रहे हैं। TIMES NOW नवभारत के इस वीडियो का दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस इस वीडियो की जांच करेगी। इस वीडियो को देखकर सवाल उठता है कि क्या शोभायात्रा में हिंसा की प्लानिंग पहले से ही बन गई थी?

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर TIMES NOW नवभारत ने EXCLUSIVE खुलासा किया है। जिस मस्जिद के सामने से हिंसा शुरू हुई, उसके इमाम ने अंसार को फोन कर बुलाया था। अंसार इमाम से मिला इसके बाद मस्जिद के सामने से निकल रही शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों से अंसार ने बहस की। ये बहस हिंसा में तब्दील हो गई। इस बीच मस्जिद का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मस्जिद की छत पर नजर आ रहे हैं। मस्जिद की छत से पत्थरबाजी का दावा है। मस्जिद की पार्किंग से वीडियो बना है। 

दिल्ली हिंसा के एक और नए वीडियो से सामने आया है कि शोभा यात्रा आराम से निकल गई थी तभी अंसार और उसके 4 साथियों ने यात्रा के आखिर में जो लोग थे और उनसे बहस के बाद मारपीट की और फिर पत्थरबाजी हुई।

जहांगीर पुरी हिंसा के मास्टरमाइंड अंसार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अंसार पेशे से कबाड़ी का काम करता था लेकिन उसकी जो तस्वीरें सामने आई हैं वो कई सवाल खड़े करती हैं। कबाड़ का काम करने वाला अंसार BMW के साथ दिखा, सोने से लदा हुआ दिखा तो क्या कबाड़ के कारोबार की आड़ में वो कोई काला काम तो नहीं कर रहा था। वहीं, इस बीच सोनू चिकना के घर TIMES NOW नवभारत की टीम पहुंची और जब उसके परिजनों से बात की चौंकाने वाली बात सामने आई। सोनू चिकना के घरवालों ने कहा कि सोनू ने हमला किया तो गलत नहीं किया। सोनू के परिवार वालों ने कबूला कि हमारे लोग हथियार लेकर निकले थे। सोनू के घर वालों ने कहा कि बंदूक उसको मिली और उसने अपनी गोली चला दी।

हिंसा का SDPI कनेक्शन

दिल्ली हिंसा का SDPI कनेक्शन सामने आया है। हिंसा वाले दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर SDPI का प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें भड़काऊ भाषण दिए गए। जहांगीरपुरी में मस्जिद तोड़ने की अफवाह उड़ाई गई जिसके बाद वहां हिंसा भड़की। फिलहाल पुलिस SDPI के प्रदर्शन की टाइमिंग की जांच में जुटी है साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रदर्शन में शामिल लोग जंतर मंतर से क्या जहांगीरपुरी भी गए थे?

End of Article