दिल्ली

Delhi MCD Election Result 2025: ये है सभी 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के विजेताओं की लिस्ट

Delhi MCD election result 2025: दिल्ली में 12 वार्डों के लिए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 7, आम आदमी पार्टी को 3, कांग्रेस को 1 और AIFB को 1 सीट पर जीत मिली। यहां देखें सभी 12 विजेताओं की लिस्ट

Image

MCD उपचुनाव में विजेताओं की पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों के लिए उपचुनाव हुए। यह उपचुनाव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला टेस्ट थे, जिसमें वह काफी हद तक सफल रहीं। दिल्ली के जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हुए, उनमें से 7 पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। आम आदमी पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस और AIFB को 1-1 सीटें मिलीं।

भाजपा ने अपने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी वार्ड को बरकार रखा, जबकि कांग्रेस को संगम विहार वार्ड में जीत मिली। बता दें कि सभी 12 वार्डों के लिए एक सात रविवार 30 नवंबर को मतदान हुआ था। बता दें कि दिल्ली में इन उपचुनावों में मात्र 38.51 फीसद मतदान हुआ था। भाजपा को भले ही 12 में से 7 वार्डों में जीत मिली हो, लेकिन वह इससे खुश नहीं होगी। क्योंकि जिन 12 वार्डों के लिए उपचुनाव हुए थे, उनमें से 9 पिछले चुनाव में भाजपा ने जीते थे। बाकी की तीन सीटें AAP की थीं।

वार्ड नंबरवार्ड नामविजेता का नामपार्टी
35मुंडकाअनिलAAP
56शालीमार बाग बीअनिता जैनभाजपा
65अशोक विहारवीना असीजाभाजपा
74चांदनी चौकसुमन कुमार गुप्ताभाजपा
76चांदनी महलमोहम्मद इमरानAIFB
120द्वारका बीमनीषा राजपाल सहरावतभाजपा
128डिचांव कलांरेखा रानीभाजपा
139नारायणाराजन अरोड़ाAAP
163संगम विहार एसुरेश चौधरीकांग्रेस
164दक्षिण पुरीराम स्वरूप कनोजियाAAP
173ग्रेटर कैलाशअंजुम मंडलभाजपा
198विनोद नगरसुरला चौधरीभाजपा

उपचुनाव के लिए आज यानी बुधवार 3 दिसंबर को सुबह 10 सेंटरों पर एक साथ मतगणना शुरू हुई थी। यह सेंटर कंझावा, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइन्स, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में बनाए गए थे। मतगणना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के 1800 जवान और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया गया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article