दिल्ली

Delhi MCD By Election Result: एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी के खाते में 7 वार्ड, 3 पर AAP की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनावों का परिणाम सामने आ गया है। जिसमें बीजेपी को 7 वार्डों पर जीत मिली है। आम आदमी के खाते में भी 3 वार्ड आए हैं। इसके अलावा कांग्रेस और AIFB के एक-एक उम्मीदवार ने भी इस उपचुनाव में जीत हासिल की है।

MCD BY Poll Counting

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव का रिजल्ट आज (PTI)

MCD By Election Result: दिल्‍ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनावों के नजीते सामने आ गए हैं। जिसमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि 2 सीटों पर भाजपा को झटका भी लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को 3 वार्डों पर जीत मिली। इस उपचुनाव में कांग्रेस का भी खाता खुला। कांग्रेस एक वार्ड से जीत हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा AIFB के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान को चांदनी महल वार्ड से जीत मिली। आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती संपन्न हुई। राज्‍य चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए 10 सेंटर बनाए थे।

MCD By Election Result Live: आप को 3 वार्डों से मिली जीत

एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन वार्डों से जीत हासिल की है। नारायणा से आप उम्मीदवार राजन अरोड़ा, मुंडका से अनिल और दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनोजिया को जीत मिली है।

MCD By Election Result Live: बीजेपी ने 7 वार्डों से जीत हासिल की

एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को 7 वार्डों से जीत मिली है। ग्रेटर कैलाश से भाजपा प्रत्याशी अंजुम मंडल, डिचांव कलां से रेखा रानी, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, विनोद नगर से सरला चौधरी, अशोक विहार से वीना असीजा, द्वारका बी से मनीषा राजपाल सहारावत और शालीमार बाग बी से बीजेपी की अनिता जैन ने जीत हासिल की है।

MCD By Election Result Live: चांदनी महल वार्ड से AIFB के उम्मीदवार को जीत

चांदनी महल वार्ड से AIFB के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान को जीत मिली है।

MCD By Election Result Live (Time 9:57 AM): संगम विहार ए वार्ड से कांग्रेस को जीत

एमसीडी उपचुनाव में कांग्रेस ने संगम विहार ए वार्ड से जीत हासिल की। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी जीते हैं।

MCD By Election Result Live (Time 9:57 AM): शालीमार बाग बी से बीजेपी को जीत

शालीमार बाग बी से भाजपा प्रत्याशी अनिता जैन जीत गई हैं। उन्होंने उपचुनाव में 10 हजार से ज्यादा वोट्स से जीत हासिल की। यहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निगम पार्षद थीं।

MCD By Election Result Live (Time 9:57 AM): आप उम्मीदवार दक्षिण पूरी वार्ड से जीते

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम स्वरूप कनोजिया दक्षिण पूरी वार्ड से जीत गए हैं।

MCD By Election Result Live (Time 9:44AM): चांदनी चौक से जीती भाजपा उम्मीदवार सुमन

भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड से जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 वोटों के अंतर से हराया।

MCD By Election Result Live (Time 9:44AM): शुरुआती रुझानों में बीजेपी इन वार्डों से आगे

शुरुआती रुझानों में BJP डिचाओं कलां, ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग B वार्ड में आगे चल रही थी, जबकि AAP नारायणा वार्ड में आगे थी। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से 9 पहले BJP के और अन्य AAP के पास थे।

MCD By Election Result Live (Time 9:30 AM): शालीमार बाग B और द्वारका B वार्ड के नतीजों पर टिकी निगाहें

एमसीडी उपचुनाव में सभी की निगाहें खासतौर पर शालीमार बाग B और द्वारका B वार्ड के नतीजों पर टिकी हैं। शालीमार बाग B वार्ड उस वक्त खाली हुआ जब मौजूदा BJP पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। वहीं वेस्ट दिल्ली से BJP MP कमलजीत सहरावत पहले द्वारका B वार्ड से सांसद थीं।

MCD By Election Result Live (Time 9:08 AM): राउज एवेन्यू स्थित सीएम श्री स्कूल में वोटों की गिनती जारी

MCD By Election Result Live (Time 8:27 AM): पुष्प विहार सेक्टर 1 के सरकारी स्कूल से मतगणना के विजुअल्स

MCD By Election Result Live (Time 8:22 AM): वोटों की गिनती हुई शुरू

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नतीजों का रुझान भी कुछ देर में सामने आने लगेंगे।

MCD By Election Result Live (Time 7:43 AM): एमसीडी के किन 12 वार्डों पर आएगा रिजल्ट

दिल्ली में 30 नवंबर को एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। जिनमें ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, संगम विहार ए, चांदनी महल, ड‍िचाओं कलां, नारैना, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी सीट शामिल हैं। इन सीटों के लिए 51 उम्मीदवारों में 26 महिला उम्मीदवारों ने इस बार अपनी किस्मत आजमाई है।

MCD By Election Result Live (Time 7:34 AM): MCD उपचुनाव के लिए कहां पर बनाए गए मतदान केंद्र

एसईसी के अनुसार दिल्ली में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन्हें कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में बनाया गया है। जिसमें हर केंद्र विशिष्‍ट वार्डों की वोट काउंटिंग करेगा। इनमें स्ट्रांग रूम की सुविधा होगी। साथ ही सुरक्षित प्रवेश-निकास प्रोटोकॉल भी होंगे।

MCD By Election Result Live (Time 7:34 AM): एमसीडी सदन में बीजेपी के 115 पार्षद

दिल्ली में दिसंबर 2022 में नगर निगम चुनाव 250 सीटों पर हुए थे। मौजूदा एमसीडी सदन में भाजपा के 115 पार्षद हैं। इस उपचुनाव में बीजेपी सभी 12 वार्डों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिससे 250 सदस्‍यीय नगर निगम सदन में 125 के पूर्ण बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सके।

MCD By Election Result Live (Time 7:34 AM): आप के लिए खोई जमीन वापस पाने की चुनौती

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव का रिजल्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए भी बहुत अहम हैं। मौजूदा एमसीडी सदन में आप के 99 पार्षद हैं। पार्टी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता सौंपने के बाद शहर की राजनीति में खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article