दिल्ली

Delhi News: नरेला में 4 साल की बच्ची का अपहरण कर बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

नरेला में एक चार साल की बच्ची की साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया।

CRIME

फाइल फोटो

Delhi News: दिल्ली के नरेला में चार साल की बच्ची के साथ अपहरण के बाद कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान 25 वर्षीय रिजवान के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था और बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची को फुसलाकर खाली कमरे में ले गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि 3 दिसंबर को शाम 5:34 बजे उन्हें पीसीआर कॉल पर बवाना में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना मिली। डीसीपी (आउटर नॉर्थ) हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसआरएचसी अस्पताल में ले जाया गया। जिसके बाद उसे बीएसए अस्पताल में आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था। तभी उसने बच्ची को अकेला पाकर फुसलाकर अपने साथ एक खाली कमरे में ले गया। आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची समय पर स्कूल नहीं पहुंची और उसकी टीचर ने बच्ची की अनुपस्थिति पर चिंता जताई। जिसके बाद आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक छात्र ने पास की इमारत से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। स्थानीय लोगों और शिक्षिका ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को ढूंढ निकाला और लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की लिया। जिसके बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article