दिल्ली

चार धाम यात्रा: ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अब देना होगा पैसा, शुल्क तय करने के लिए समिति गठित

गढ़वाल डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को कहा कि ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क तय करने के लिए एक समिति गठित की गई है। यह समिति अपने सुझाव देगी। इस सुझाव के बाद सरकार ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन पर अंतिम शुल्क तय करेगी। अभी फिलहाल रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Image

चार धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर अब लगेगा शुल्क।

Photo : PTI

Char Dham Yatra online registration fee: चार धाम यात्रा का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन अब मुफ्त में नहीं होगा। उत्तराखंड सरकार इसके लिए शुल्क तय करने जा रही है। हालांकि, अभी ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपए का शुल्क देना होगा। हालांकि, यह अंतिम शुल्क नहीं है। गढ़वाल डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को कहा कि ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क तय करने के लिए एक समिति गठित की गई है। यह समिति अपने सुझाव देगी। इस सुझाव के बाद सरकार ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन पर अंतिम शुल्क तय करेगी।

शुल्त तय करने पर अपनी रिपोर्ट देगी कमेटी

गढ़वाल के कमिश्नर ने कहा, 'गढ़वाल डिविजन के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी गई है। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन पर यह समिति जल्द से जल्द शुल्क तय करेगी। फर्जी यात्रा का रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए कम से कम 10 रुपए का शुल्क लगना चाहिए। समिति को ओर से अपनी रिपोर्ट दिए जाने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शुल्क पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।' पांडे ने आगे कहा कि 'चार धाम यात्रा के संबंध में हुई बैठक के दौरान हितधारकों ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगाए जाने की मांग की।'

संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा

सोमवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय व आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने चारधाम के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों और डंडी कंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। आयुक्त ने कहा कि यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। एक दो-दिन के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article