Delhi Firing:दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में सड़क पर खुलेआम फायरिंग, दो राहगीरों की मौत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2021, 12:28 AM IST

Delhi Firing News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में गुरुवार रात फायरिंग की खबर आई, बताया जा रहा है कि इस घटना में दो राहगीरों की मौत हो गई।

Delhi Firing:दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में सड़क पर खुलेआम फायरिंग, दो राहगीरों की मौत 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली गुरूवार की रात उस वक्त दहल गई जब राष्ट्रीय राजधानी के बड़ा हिंदू राव इलाके में गुरुवार रात फायरिंग की सूचना मिली सूत्र बताते हैं कि बाड़ा हिंदू राव अस्पताल के पास कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग की इस घटना में दो राहगीर घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदमाश सड़क पर बंदूक लहराते हुए घूम रहे थे और हवा में ताबड़तोड़ गोली चलाते नजर आ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आजाद मार्केट के पास एक शख्स का प्रॉपर्टी डीलर का आफिस है कुछ लोग उसके आफिस में आकर बहस कर रहे थे बताते हैं कि किसी प्रॉपर्टी को लेकर इनके बीच गर्मा गर्मी हुई और ये लड़ाई बढ़ते-बढ़ते सड़क पर आ गई।

बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी

इसके बाद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी लेकिन इस फायरिंग में दो राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें बाद में अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई वहीं प्रॉपर्टी डीलर फरार हो गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है और पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही है।

End of Article