Delhi vaccination: दिल्ली की 50% आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी, 1 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2021, 09:23 PM IST

Delhi vaccination: दिल्ली में कोरोना वायरस वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई गई हैं। 50 फीसदी पात्र आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

Delhi vaccination: दिल्ली की 50% आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी, 1 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में लगभग 50% आबादी को वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लग चुकी हैं। दिल्ली के 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग गई है। ये 1 करोड़ वैक्सीन 74 लाख लोगों को लगी हैं। 26 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं और बाकी लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है।

हालांकि केजरीवाल ने ये भी कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण ज्यादा टीके नहीं लगा पा रहे हैं। रोज 3 लाख टीके लगा सकते हैं लेकिन 50 से 70 हजार लगा रहे हैं। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'आज दिल्ली ने एक अहम पड़ाव हासिल किया है। दिल्ली की लगभग 50% योग्य आबादी को कोविड का टीका लग चुका है। इसके लिए सभी डॉक्टर्स और हेल्थकेयर वॉरियर्स को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने दिल्ली के 74 लाख लोगों को 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए हैं। इसमें से 26 लाख लोगों को दोनो डोज लग चुके हैं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की आबादी करीब दो करोड़ है और उनमें से डेढ़ करोड़ लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के पात्र हैं।

End of Article