Delhi Murder News: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 06:54 AM IST

Delhi Murder News: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सनसनी फैल गई जब चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली की युवक की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Delhi Murder News: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Photo Credit: Times of India

Delhi Murder News: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। आप को बता दें की पुरानी रंजिश के चलते शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से घटना स्थल से फरार हो गए। 

क्या था मामला

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। मृतक शख्स का नाम इस्तियाक बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंची दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही पुलिस घटना के आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है जो की दिल्ली के अलग अलग इलाको में दबिश दे रही है। वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। 

हत्या की वजह पुरानी रंजिश

ये मामला दिल्ली में त्रिलोकपुरी का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते इस्तियाक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि इलाके में लोगों को इसकी खबर हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। आस पास के इलाके में सनसनी फैल गयी है, सूचना के बाद पहुची पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 सदस्य की टीम गठित कर दी है। मामले में दिल्ली पुलिस मृतक इस्तियाक के पड़ोसीयों से पूछताछ कर के और जानकारी इकट्ठा कर रही है।

ऐसे भी हत्याकांड से दिल्ली के इलाके पहले भी दहल चुके हैं। पुलिस इस तरह की वारदातों को कम करने के लिए दबिश करने में जुटी है। इसी के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि इस हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी

End of Article