Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट बनेगा वाटर-पॉजिटिव हवाईअड्डा, टर्मिनल एक व दो के पास होगा टैंक का निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 10:20 PM IST

Delhi Airport Water: दिल्ली एयरपोर्ट को वाटर-पॉजिटिव हवाईअड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए टर्मिनल एक व दो के पास टैंक का निर्माण होगा। इससे दिल्ली हवाई अड्डे को 90 लाख लीटर वर्षा जल की सुविधा मिलेगी।

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट बनेगा वाटर-पॉजिटिव हवाईअड्डा, टर्मिनल एक व दो के पास होगा टैंक का निर्माण
Photo Credit: BCCL

Delhi Airport Water: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जल्द ही 90 लाख लीटर वाले दो वर्षा जल भंडारण टैंक की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर दो वर्षा जल टैंक स्थापित किए जा रहे हैं। इस संबंध में एयरपोर्ट संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने मगंलवार को बयान जारी किया है।

350 से अधिक वर्षा जल संचयन स्थापित किए
बयान के मुताबिक, दो जलाशयों में से एक जलाशय का निर्माण टर्मिनल एक के पास और दूसरा टर्मिनल दो के पास किया जा रहा है। आने वाले मानसून में इनका परिचालन हो सकेगा। इससे हवाई अड्डे को 90 लाख लीटर वर्षा जल संग्रह करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि डायल ने 350 से अधिक वर्षा जल संचयन स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त 300 नई संरचनाओं को जोड़ा जा रहा है। इससे दिल्ली एयरपोर्ट को वॉटल पॉजिटिव एयरपोर्ट बनाने में मदद मिलेगी।

वाटर-पॉजिटिव हवाईअड्डा बनाने की दिशा में एक और कदम साबित होंगे
बयान में कहा गया है कि बारिश के पानी के संचय के लिए ये दो बड़े भूजल जलाशय दिल्ली हवाईअड्डे को वाटर-पॉजिटिव  हवाईअड्डा बनाने की दिशा में एक और कदम साबित होंगे। अब तक टर्मिनल 1सी में जो फ्लाइट्स आ रही थीं उन्हें टर्मिनल 1 में शिफ्ट किया जा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इससे संबंधित सभी जानकारी शेयर की है. 

पहली उड़ान गोवा से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की
पहली फ्लाइट गोवा से इंडिगो की उड़ान संख्‍या ई 6532 होगी. इस फ्लाइट के यात्रियों को टर्मिनल पर बिल्‍कुल नया अनुभव होगा. गोवा से आने वाले यात्रियों की यह खेप पहली बार टर्मिनल 1 के नए आगमन हॉल का लुत्फ ले सकेंगे. टर्मिनल 1 अब यात्रियों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है. बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट के विस्तार और नए कलेवर में बनाने का काम काफी समय से चल रहा है. टर्मिनल 1 में सिर्फ घरेलू फ्लाइट्स ही आएंगी.

End of Article