Bird Flu: दिल्ली सरकार का फैसला, गाजीपुर पोल्ट्री फार्म 10 दिन के लिए बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2021, 05:41 PM IST

बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने गाजीपुर पोल्ट्री फार्म को 10 दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है।

Bird Flu: दिल्ली सरकार का फैसला, गाजीपुर पोल्ट्री फार्म 10 दिन के लिए बंद

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने लाइव बर्ड के आयात पर पाबंदी लगा दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने  कहा इस संबंध में गाजीपुर पोल्ट्री फार्म को 10 दिन तक बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अतिरिक्त जो कौवे और बतख मरे थे उनके सैंपल को जालंधर भेजा गया है और उम्मीद है कि नतीजे रविवार या सोमवार तक आ जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। 

पूर्वी दिल्ली में 10 बत्तक की मौत
पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे।अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, ''हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।''


दिल्ली में कुल 50 पक्षियों की मौत
दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।सिंह ने इससे पहले कहा था, ''हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।''उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

End of Article