दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत गिरी, दो घायल, कई लोग फंसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 10:35 AM IST

दिल्ली के आजाद मार्केट में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई जिसमें दो लोग घायल हुए और कई लोग अब भी फंसे हुए हैं।

दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत गिरी, दो घायल, कई लोग फंसे

दिल्ली के आजाद मार्केट में चार मंजिला इमारत गिर गई जिसमें चार लोग घायल हैं और करीब पांच लोग फंसे होने की आंशका है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भी मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वजह क्या है उसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल सारा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए किया जा रहा है।  पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शायद ‘‘ओवरलॉडिंग’’ की वजह से इमारत ढह गई।उन्होंने कहा कि घटना में चार लोग घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ‘ओवरलोड’ की वजह से इमारत ढह गई। इमारत में कोई नहीं रहता था। कलसी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुबह 9 बजे मिली इमारत गिरने की खबर
पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास आजाद मार्केट में इमारत गिरने की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक हाउस नंबर 754 गिरी हुई है जिसमें निर्माण का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इमारत जरूरत से अधिक लोड को नहीं झेल पायी।इससे पहले 20 अप्रैल को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिर गई थी जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई थी।

End of Article