JNU के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 09:19 PM IST

JNU: जेएनयू के परिसर में जंगल में पेड़ से लटका एक शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

JNU के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर के जंगल में एक अज्ञात शव मिला है। शुक्रवार शाम को सात बजे इस संबंध में पुलिस के पास कॉल आई। शव पेड़ से लटका मिला। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू के जंगल में आज शाम 40-45 साल की उम्र का एक अत्यधिक क्षत-विक्षत शव एक पेड़ से लटका मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच शुरू कर दी गई है, अपराध और फोरेंसिक टीम मौके पर हैं। 

End of Article