आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एलजी विनय कुमार सक्सेना द्वारा दी गई मानहानि नोटिस को मीडिया के सामने फाड़ दिय़ा। बता दें कि आप का आरोप है कि वी के सक्सेना जब खादी ग्रामोद्योग में थे तो वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। आप के नेताओं आतिशी सिंह के साथ साथ कुछ और नेताओं के बारे में एलजी ने कहा कि आखिर साक्ष्य क्या है। अगर आरोप लगाने वाले लोग साक्ष्य पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ वो कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे। तय समयसीमा बीत जाने के बाद जब आप के नेताओं ने साक्ष्य नहीं दिए तो एलजी की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजा गया।
'नोटिस से डरने वाला नहीं'
संजय सिंह ने कहा कि वो किसी भ्रष्ट या ऐसे शख्स से नहीं डरने वाले हैं जो भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हो। वो इस तरह के नोटिस को एक बार दो बार नहीं 10 बार फाड़ेंगे। ऐसा कह कर उन्होंने मानहानि के नोटिस को फाड़ दिया। उसके बाद कहा कि अगर कोई शख्स यह समझता है कि वो इस तरह की नोटिसों को भेजकर डरा देगा तो वो उसकी गलतफहमी है। भारत का संविधान उन्हें सच बोलने की इजाजत देता है।

