Delhi Oxygen:दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, पानी सिर से ऊपर चला गया है..दिल्ली को आज हर हाल में मिले 490 Mt ऑक्सीजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2021, 04:49 PM IST

Delhi HC on Lack of oxygen:दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश कहा दिल्ली को हर हाल में आज 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिले।

Delhi Oxygen:दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, पानी सिर से ऊपर चला गया है..दिल्ली को आज हर हाल में मिले 490 Mt ऑक्सीजन

दिल्ली में कोरोना के हालात किसी से छिपे नहीं हैं चारों तरप त्राहिमाम मचा हुआ है दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन और बेड्स, आईसीयू की भारी तंगी का सामना करना पड़ रहा है वहीं ना जाने कितने मरीजों की मौत भी इस संकट के चलते हो गई है, इस बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई गौर हौ कि दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से 8 कोरोना मरीजों को जान गंवानी पड़ी। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत का संज्ञान लेते हुए केंद्र से कहा -- ‘अब बहुत हो गया।’हाईकोर्ट  ने केंद्र को 490 मीट्रिक टन आवंटित ऑक्सीजन दिल्ली को आज ही आपूर्ति करने के निर्देश दिए, ऐसा नहीं करने पर अवमानना की कार्रवाई का सामना करना होगा।

हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पानी अब सिर से ऊपर चला गया है अब हमें काम से मतलब है। अब आपको (केंद्र सरकार) हर चीज की व्यवस्था करनी होगी कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अस्पताल की तरफ से बताया गया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, इस वजह से 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है अस्पताल ने बताया कि अस्पताल में 307 मरीज भर्ती हैं इनमें से 230 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

बत्रा अस्पताल 8 संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत

गौर हो कि दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को यहां के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख सहित आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई।डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने बताया कि पांच अन्य गंभीर मरीजों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।राजधानी के विभिन्न अस्पतालों ने पिछले सप्ताह संकट कालीन संदेश (SoS) जारी कर ऑक्सीजन आपूर्ति खत्म होने के कगार पर होने की बात कही थी।दिल्ली की सरकार भी लगातार कह रही है कि उसे उसके हिस्से का ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है।

End of Article