क्राइम

Jalore news : पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काट दी 22 साल के युवक की गर्दन, इस बात से था नाराज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 02:13 PM IST

Jalore News : पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी संकलराम भील (50) को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि किशोर सिंह ने शराब के नशे में कथित रूप से भील को गालियां दी थीं और उसके पोते को पीटा था। इस बात से भील नाराज था। पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं।

Image

राजस्थान के जालौर की घटना।

Photo : BCCL

Jalore News : राजस्थान के जालौर जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां के परदाली गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपने पड़ोसी युवक (22) की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके में बढ़े तनाव को देखते हुए मोबाइट इंटरनेट सेवा बंद और निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी संकलराम भील (50) को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि किशोर सिंह ने शराब के नशे में कथित रूप से भील को गालियां दी थीं और उसके पोते को पीटा था। इस बात से भील नाराज था। पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं।

इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण

पुलिस अधीक्षक किरन कांग ने कहा, 'गुस्से के आवेग में आरोपी ने कुल्हाड़ी से पीड़ित पर हमला किया। पीड़ित का अपना कोई परिवार नहीं है। परिवार में उसके दूर के रिश्तेदार हैं। युवक का शव पोर्टमार्टम के लिए शवदाह गृह में रखा गया है। इलाके में अब शांति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।'

शव को 150 मीटर दूर ले जाकर फेंका

पुलिस के मुताबिक भील ने मोटरसाइकिल से सिंह का पीछा किया और फिर उस पर हमला कर दिया। फिर उसका शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। स्थानीय लोगों एवं पीड़ित के दूर के रिश्तेदारों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने एवं मुआवजे की मांग की। अहोर के एसएचओ गिरधार सिंह ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article