क्राइम

दिलजले आशिक का इंतकाम, धोखा खाने के बाद 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया अपना शिकार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 4, 2023, 05:21 PM IST

आरोपी पिछले 8 साल में उसने 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। वो मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियों की जानकारी जुटाता था....

Image

100 से ज्यादा लड़कियों को धोखा देने वाला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : PTI

Man Cheated 100 Girls: गुजरात के वडोदरा से एक दिलजले आशिक की कहानी सामने आई है। आरोपी का नाम राकेश सिंह है। आरोपी ने गुजरात समेत पूरे देश की 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी प्यार में धोखा खाने के बाद लड़कियों से नफरत करने लगा था। वह बीते 8 साल से लड़कियों को ब्लैकमेल कर धोखा दे रहा था।

लड़की ने दिया था धोखा

वडोदरा साइबर क्राइम के अधिकारी ने बताया कि आरोपी राकेश ने गुजरात ही नहीं बल्कि देशभर की कई लड़कियों को वह अपना शिकार बना रहा था। जांच में सामने आया राकेश किसी लड़की से बहुत प्यार करता था। इस दौरान उसने लड़की पर करीब डेढ़ लाख रुपए भी खर्च किए थे। लेकिन बाद में लड़की ने किसी बात से नाराज होकर उसे छोड़ दिया। इस बात से राकेश नाराज हो गया और उसके मन में बदले की ऐसी आग पनपी कि वह लड़कियों को धोखा देकर लूटने लगा।

8 साल में किए 100 शिकार

साइबर क्राइम अधिकारियों ने जब राकेश से पूछताछ की तो उसने कई खुलासे किए। पिछले 8 साल में उसने 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। वो मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियों की जानकारी जुटाता था और फिर उससे दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाता था। उसके बाद डरा धमका कर और बहला-फुसला कर उससे लाखों रुपए लूट लेता था।

सोशल मीडिया पर खुद को बताता था बिजनेसमैन

आरेापी राकेश सोशल मीडिया पर खुद को बिजनेसमैन बताता था। किसी-किसी को वह अपना परिचय जज और अधिकारी के रूप में देता था। कुछ दिन पहले वडोदरा पुलिस में एक महिला ने लाखों रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया था। दोस्ती और प्यार के जाल में फंसा कर उसने महिला की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी मंगा ली थीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। (Input: Siddharth)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article