Ghaziabad Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक और मॉल में सेक्स मंडी का भंडाफोड़ हुआ है। वहां स्पा मसाज सेंटर की आड़ में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने रेड डाली तो वहां केबिन में उन्हें लगभग 65 लोगों (44 महिला और 21 पुरुष) को गंदी हरकतें करते हुए मिले, जिसे देखकर कुछ पुलिस वाले भी सन्न रह गए।
यह पूरा मामला वैभव खंड के आदित्य मॉल से जुड़ा है, जहां इंदिरापुरम कोतवाली की पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, ऑनलाइन वॉलेट के बारकोड, रजिस्टर, मोबाइल फोन, कैश और कुछ पर्चियां बरामद की हैं। ऐसा बताया गया कि स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर लड़के-लड़कियों को डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया करते थे।
दरअसल, पुलिस ने सादे कपड़ों में दो रोज पहले अपने कर्मचारियोंको वहां भेजा था, जिन्होंने सेंटर्स (रिनिशा स्पा सेंटर, सतवा स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स मसाज व स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स सेंटर, रिलीफ थैरेपी व कोकून स्पा सेंटर) पर नजर रखी थी। बाद में जब उक्त समय पर रेड डाली गई तब मालिक और मैनेजर वहां से भागने लगे। अंदर तलाशी लेने पर पता चला कि वहां छोटे-छोटे केबिन्स में देह व्यापार किया जाता था।
इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियां और औरतें दिल्ली, नोएडा, हापुड़ और बाकी जगहों से नौकरी के लिए इंदिरापुरम आई थीं। वहां उन्हें ब्यूटी पार्लर और मसाज का काम कराने का झांसा दिया गया था, पर बाद में संचालक और मैनेजर्स ने साजिशन उनके आपत्तिजनक अवस्था में फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था। जांच में पता चला कि यह धंधा कई महीनों से चल रहा था।
65 में से 59 लड़के-लड़कियों को शनिवार (दो दिसंबर, 2023) को 41-ए का नोटिस देकर रिहा किया जाएगा। वहीं, स्पा सेंटर्स के छह मालिकों और मैनेजर्स को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेक्स रैकेट में लिप्त सभी छह स्पा सेंटर्स बंद करा दिए गए हैं।
