क्राइम

अमेरिका का वांटेड शॉन भिंडर पंजाब में गिरफ्तार, कोलंबिया से कनाडा तक ड्रग तस्करी का फैला रखा था जाल

पंजाब में जारी नशा रोधी अभियान के तहत पिछले 12 दिनों में 875 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1,188 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

Image

पंजाब पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को पकड़ा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

पंजाब में अमेरिका के एक वांटेड ड्रग तस्कर शहनाज़ सिंह उर्फ शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया गया है। शॉन भिंडर न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर है, बल्कि वो अपने गिरोह का सरगना भी है। शॉन भिंडर को एफबीआई भी तलाश रही थी।

तरनतारन से शॉन भिंडर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के डीजीपी के एक्स अकाउंट के जरिए इस गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया- "एक बड़ी सफलता में, तरनतारन पुलिस ने FBI-USA द्वारा वांछित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह उर्फ शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया है। वह एक वैश्विक नारकोटिक्स सिंडिकेट का मुख्य खिलाड़ी है, जो कोलंबिया से USA और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।

अमेरिका में पकड़ा जा चुका है गिरोह

पुलिस ने आगे कहा कि यह कार्रवाई 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में उसके चार सहयोगियों की गिरफ़्तारी के बाद की गई। अमेरिका में भिंडर के साथी- अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तकदीर सिंह उर्फ रोमी, सरबसित सिंह उर्फ सबी, फर्नांडो वलाडारेस उर्फ फ्रैंको की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान, यूएसए के अधिकारियों ने उनके घरों और वाहनों से 391 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और चार आग्नेयास्त्र जब्त किए थे। कार्रवाई के बाद, शहनाज भारत भागकर आ था, जहां पंजाब पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक ट्रैक किया और गिरफ्तार कर लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article