क्राइम

UP: मदरसे में जिस सद्दाम पर थी बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी, उसी ने नाबालिक की लूट ली इज्जत; गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक मदरसे में नाबालिग के साथ उसी के शिक्षक ने रेप कर डाला। पुलिस ने आरोपी सद्दाम को पकड़ लिया है और जांच जारी है।

Image

मुजफ्फरनगर के मदरसे में रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र में एक मदरसा शिक्षक को 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक ने बच्ची को पढ़ाने के बहाने इज्जत लूट ली।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पढ़ाने के बहाने रेप

पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, किशोरी को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में ले जाया गया था, जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article