क्राइम

हुजूर, बीवी का है अवैध संबंध, जिंदा हूं लेकिन कागज पर मार दिया- शख्स की गुहार, जमीन हड़पने का खेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2023, 07:30 PM IST

यूपी के गोंडा जिले में अवैध संबंध के खेल में एक शख्स को पत्नी ने ही मरा दिखा दिया। इतना ही नहीं मरा दिखाकर उसकी जमीन भी हड़प ली। इसे लेकर शख्स अब पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचा है और अपनी ही पत्नी के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Image

गोंडा में बुजुर्ग को मरा दिखा पत्नी ने हथियाई जमीन (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

ऐसे तो कई बार जिंदा शख्स को कागज पर मारने की खबर आ चुकी है। जमीन जायदाद के लिए भाई, पड़ोसी या फिर और कोई रिश्तेदार ये खेल खेलते रहे हैं, लेकिन यूपी के गोंडा में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया। शख्स का दावा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है, जिसके कारण उसने उसे मरा हुआ दिखा दिया है।

हुजूर मदद करो...

घटना गोंडा के कटरा बाजार के चंकसेरिया की है। यहां एक शख्स पुलिस के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाने लगा। शख्स ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए कहा कि हुजूर वो कागज पर मर चुका है, लेकिन असल में जिंदा है, उसी का सबूत देने के लिए वो पुलिस के पास आया है।

क्या कहा शिकायत में

शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। दोनों काफी समय से संबंध में है। उस शख्स की नजर हमारी जमीन पर थी। उसी के कहने पर उसकी पत्नी ने ये खेल रचा है और उसे कागज पर मरा दिखाकर जमीन दूसरे के नाम पर करवा दिया है। इस खेल में उसकी पत्नी और वो शख्स दोनों मिला हुआ है। शख्स की मांग है कि जमीन वापस उसके नाम पर की जाए।

पुलिस ने क्या कहा

इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शख्स का रहने का इंतजाम कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में जांच खत्म करके रिपोर्ट सौंपेगी और फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article