क्राइम

बदायूं : 1000 रुपये में 'छुट्टन' ने दोस्तों से कर लिया अपनी पत्नी का सौदा; फिर दो ने सफेदे के बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2026, 11:20 PM IST
बंदायू का मामला।

बंदायू का मामला।

यूपी के बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। यहां कथित रूप से एक हजार रुपये के बदले एक पति ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों की हवस का शिकार बनवा दिया। इस मामले में जब पुलिस को जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर दरिंदे पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पति अभी फरार है।

फैजगंज बेहटा क्षेत्र का मामला

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम गैस एजेंसी पर जाते समय उसके पति ने अपने दोस्तों से उसका सौदा कर लिया। पति का नाम 'छुटन'है। महिला के मुताबिक, छुटन ने बाल किशन और पप्पू नामक युवकों से एक हजार रुपये लिये और उसे उन दोनों के साथ भेज दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि इसके बाद रास्ते में दोनों उसे अपने साथ एक बाग में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पति फरार, दोनों दोस्त गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने शिकायत की। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के दोस्तों बाल किशन और पप्पू और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके दोनों दोस्तों बालकिशन और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति फरार है।

इस मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हृदयेश कठेरिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये बेहद सनसनीखेज मामला है, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता के फरार पति छुटन की तलाश भी की जा रही है। इसके लिए दो टीमों को लगाया गया है। मामले में जांच जारी है, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

End of Article