क्राइम

Viral Video: तिब्बती मॉडल ने महिला पुलिस से छीनी लाठी और कर दिया हमला, सामने आया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 05:02 PM IST

tibeti transgender model video:एक वीडियो एक तिब्बती मॉडल का सामने आया है जो कि महिला पुलिस से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।

Image

एक तिब्बती मॉडल का वीडियो सामने आया है

हिमाचल प्रदेश से एक तिब्बती मॉडल का वीडियो सामने आया है जो कि महिला पुलिस से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये ये तिब्बत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल है, वायरल हो रहा ये वीडियो काफी चौकाने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि किसी बात पर इस मॉडल को पुलिस समझाती हुई नजर आ रही है लेकिन बाद वो पुलिस पर ही फायर हो जाती है।

वहीं जब पुलिस अपना डंडा निकालती है तो ये मॉडल लिमिट क्रास कर देती है, इस वीडियो आप देख सकते हैं कि इस मॉडल और उसके दोस्तों के द्वारा पुलिसकर्मियों संग बदसलूकी की जा रही है।

दिख रहा है कि कैसे मॉडल महिला पुलिस का डंडा छीनकर उन्हीं पर चलाना शुरु कर देती है...

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मॉडल समेत ये लोग पुलिस की कस्टडी में है, आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 114 और धारा 115 के तहत केस दर्ज किया है।

वीडियो साभार-Jagbani@JagbaniOnline

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article