क्राइम

ग्रेटर नोएडा में तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार, वीजा हो चुका था समाप्त

ग्रेटर नोएडा में तीन चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। ये चीनी नागरिक वीवो कंपनी में काम करते थे और ग्रेटर नोएडा ही रहते थे। इन नागरिकों के वीजा खत्म हो चुके थे, इसके बाद भी इन्होंने भारत नहीं छोड़ा था।

Image

ग्रेटर नोएडा में चीनी नागरिक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्वाट टीम, एफआरआरओ और रबूपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और वीवो कंपनी में काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों की पहचान डब्ल्यू. एक्सीनगबो, चेन चाओं और पेंग शाओ के रूप में हुई है। तीनों रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव गांव के पास स्थित वीवो कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम ने कंपनी में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा।

चीनी दूतावास को दी गई जानकारी

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जब इन विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उनका वीजा कई महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वे भारत में रहकर कंपनी में काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दिल्ली स्थित चीनी दूतावास को भी दी है। अब इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी चला चुकी है पुलिस अभियान

गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने इससे पहले भी कई ऐसे अभियान चलाए हैं जिनमें अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी के तहत से पहले भी कई विदेशी नागरिकों को, जो बिना वीजा के यहां रह रहे थे, गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेजा गया है। लिस लगातार ऐसी कार्रवाई करती रहती है जिसके तहत विदेशी नागरिकों की जांच और उनके सत्यापन की कार्रवाई होती रहती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article