क्राइम

सांसद हनुमान बेनीवाल के घर में ही चोरों ने डाल दिया डाका, गहनों के साथ-साथ कंबल और नल भी ले उड़े

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 06:18 PM IST

MP Hanuman Beniwal:पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि घर से करीब 1.50 लाख रुपये नकद, चांदी और सोने के आभूषण, कंबल, रजाई, नल और बाथरूम का सामान चोरी हो गया है। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे थे। राजस्थान पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

सांसद हनुमान बेनीवाल के घर में चोरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब सांसदों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। सांसद हुनमान बेनीवाल के जयपुर स्थित सरकारी आवास में चोरों ने डाका डाल दिया है। चोर गहनों और रुपयों के साथ-साथ बाथरून के सामान और नल भी लेकर भाग गए हैं।

खुद की जानकारी

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चीफ हनुमान बेनीवाल ने खुद इस घटना की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार और पुलिस पर निशाना भी साधा है। बेनीवाल ने फेसबुक पर लिखा- आज जयपुर के जालूपुरा स्थित मेरे सरकारी आवास पर चोरी हो जाने का मामला ध्यान में आया, घटना की जानकारी मिलते ही मैं स्वयं मौके पर गया और प्रकरण को लेकर राज्य के गृह सचिव से दूरभाष पर वार्ता की।"

पुलिस स्टेशन के पास

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका यह सरकारी घर जालूपुरा पुलिस स्टेशन से महज 30 मीटर और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां पर चोरी होना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

क्या हुआ चोरी

सांसद ने आगे कहा- "आवास से कुछ बेशकीमती वस्तुएं और गहने तथा नगदी सहित कई दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं। जिसे लेकर FIR भी दर्ज करवाई गई है।प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। चोर और अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे है।"

कब हुई चोरी

बेनीवाल के कर्मचारी ओम प्रकाश द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि सांसद 25 दिसंबर को यहां आए थे और अगले ही दिन चले गए। 29 दिसंबर को वह बेनीवाल की पत्नी, बच्चों और एक सुरक्षा अधिकारी के साथ रात करीब 10 बजे बंगले पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं और सामान चोरी हो गया है। शिकायत में कहा गया है कि घर से करीब 1.50 लाख रुपये नकद, चांदी और सोने के आभूषण, कंबल, रजाई, नल और बाथरूम का सामान चोरी हो गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article